ये हैं भारत की 9 ऐसी घटनाएं और थ्योरीज, जिसे दुनिया मानती है रहस्यमय


भोपाल डेस्क. बीते कुछ सालों में भारत में कई रहस्यमय घटनाएं सामने आई हैं। कई मौकों पर विवादित थ्योरीज भी दी गई हैं। ये थ्योरीज असल में भले सच न हों, लेकिन कुछ वक्त के लिए लोगों को चौंका गईं। ऐसे में हम आपको ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। वर्ल्ड मीडिया में भी इनका कवरेज हुआ और सोशल मीडिया पर भी इनकी काफी चर्चा की गई।


1. स्टोनमैन
1989 में कोलकाता की सड़कों पर 'स्टोनमैन' ने खौफ फैला रखा था। 6 महीने में उसने 13 हत्याएं की। वह सड़क पर सो रहे बेघरों के सिर पर पत्थर से वार करता था।  हालांकि, यह कभी साबित नहीं हो पाया कि स्टोनमैन के रूप में जान लेने वाला वह शख्स कौन था।

आगे की स्लाइड्स में जानिए ऐसी ही और घटनाओं के बारे में...





2. क्या ताज महल का है दूसरा सच ?
ताज महल मुगल शासन की बेहतरीन उपलब्धि के तौर पर जाना जाता है। इसे प्यार का बेजोड़ प्रतीक भी कहते हैं। 17वीं सदी में शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इसे बनवाया था। लेकिन साल 2007 में भारतीय लेखक और प्रोफेसर पुरुषोत्तम ओक ने दावा किया था कि ताज महल भगवान शिव का मंदिर हुआ करता था। उन्होंने अपने पक्ष में कई तथ्य भी रखे, लेकिन भारत सरकार ने उनके तथ्यों को खारिज कर दिया। हालांकि, कई लोगों ने उनके दावे को खतरनाक मानते हुए खारिज कर दिया ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा- सबूत नहीं
दिसंबर 2015 में भारत के केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने भी कहा- 'सरकार को ताज महल के हिंदू मंदिर होने के दावे से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है।' दरअसल, आगरा के छह वकीलों ने भी पिछले साल याचिका दायर करते हुए कहा था कि ताज महल एक समय में हिंदुओं का शिव मंदिर था और इसे हिंदुओं को सौंप दिया जाना चाहिए।



3. मैग्नेटिक हिल
लद्दाख में एक रहस्यमय पहाड़ी है जिसमें चुंबकीय गुण होने की बात कही जाती है। यहां अगर कार को न्यूट्रल करके खड़ी कर दें तो यहां की सड़क पर 20 km/h की रफ्तार से नीचे की ओर चलने लगती है। स्थानीय लोग इसे हिमालयन वंडर कहते हैं।


4. बर्ड सुसाइड विलेज
असम के गांव जतिंगा को बर्ड सुसाइड विलेज के रूप में जाना जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में पक्षी पहुंचते हैं और अपनी जान दे देते हैं। खासकार मानसून में ऐसा देखने को मिलता है। कई लोग इसे रहस्यमय मानते हैं, लेकिन कई इस पर विश्वास नहीं करते।


5. बुलेट मंदिर
बुलेट के पेड़ से टकराने की वजह से 2 दिसंबर 1988 को ओम बन्ना की राजस्थान के पाली में मौत हो गई। पुलिस बुलेट को थाने ले गई, लेकिन अगले रोज बुलेट रहस्यमय तरीके से वापस पेड़ के पास आ गई। ऐसा कई बार हुआ। लोग बुलेट को पवित्र मानकर पूजा करने लगे। वजह कोई नहीं जान सका।


6. रहस्यमय मंदिर
वीरभद्र मंदिर का पिलर टंगा हुआ है। इसके नीचे से कपड़े को एक तरफ से दूसरी तरफ निकाला जा सकता है। यह आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में है। 16 वीं शताब्दी में बने मंदिर की गुत्थी कोई इंजीनियर नहीं सुलझा सका है।


7. जुड़वां बच्चों का गांव
केरल का कोडिन्ही रहस्यमय गांव है। यहां जुड़वां बच्चों का जन्म होना आम बात है।  2004 से 2009 के बीच यहां 120 जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। जबकि इस गांव में लगभग 2,000 परिवार रहते हैं। लोग रहस्यमय गांव मानने लगे हैं। वजह कोई नहीं जानता।


8. मौत के बाद भी सैनिक कर रहा है देश की रक्षा ?
हिमालय क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के पास 'नाथुला पास' है। यहां 4 अक्टूबर 1968 को बाबा हरभजन सिंह नाम के सैनिक की मौत हो गई। बर्फ में आई दरार की वजह से वे नदी में गिर गए। तब उनकी उम्र सिर्फ 27 साल थी। 3 दिन बाद उनकी बॉडी नदी में 2 किलोमीटर दूर मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद वे साथी सैनिकों के सपनों में आए और सैनिकों से उस जगह पर पवित्र स्थल बनाने को कहा। सैनिकों ने सपने को सीरियसली लिया और वहां मेमोरियल का निर्माण कर दिया। स्थानीय लोग इस जगह को पवित्र मानते हैं।

इतना ही नहीं, मौत के बाद भी भारतीय सेना में वे अपने पद पर बने रहे और उनका प्रमोशन भी होता रहा। भारतीय सैनिक ऐसा मानते रहे कि बाबा हरभजन उनकी रक्षा करते हैं। वहां होने वाली मीटिंग में भी उनके लिए एक खाली कुर्सी छोड़ दी जाती है। सैनिकों के मुताबिक, किसी भी अटैक से तीन दिन पहले बाबा उन्हें जानकारी दे देते हैं।


9. 1940 से बिना खाना और पानी के हैं जिंदा
गुजरात में रहने वाले प्रह्लाद माताजी नाम के साधु दावा करते हैं कि उन्होंने 1940 से न कुछ खाया है और न पिया है। 2010 में उनके ऊपर 3 कैमरे लगाए गए और 24 घंटे निगरानी रखी गई। लेकिन इसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया। इससे कई लोग ये मानने लगे कि वे सिर्फ ऑक्सीजन और रोशनी से जिंदा हैं। हालांकि, उनके दावे को साइंटिफिक तौर पर अभी तक मान्यता नहीं मिली है।

0 comments :

Post a Comment

Cancel Reply

Blog Archive

Powered by Blogger.

About Me

My photo
I am Astrologer my friends please Read a website and comment your questions