5 जगहें, जहां नहीं होती रात, 24 घंटे रहता है सूरज




सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यह सच है। पृथ्वी का सूरज के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने का तरीका कुछ ऐसा है कि इसका कुछ हिस्सा हमेशा सूर्य के सामने ही रहता है। जिसके चलते इन देशों के कुछ हिस्सों में हर वक्त दिन का उजाला ही रहता है। जानिए कब-कब होता है ऐसा...
नॉर्वे 
यह देश आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है। इसे मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता है। 
जानिए यह भी- नॉर्वे के एक टाउन में 100 सालों से नहीं दिखा सूर्य
दिलचस्प बात ये है कि नॉर्वे में एक ऐसा टाउन भी है जहां 100 सालों से सूर्य नहीं दिखा। कारण ये है कि यह अजीब तरह से पहाड़ों से घिरा है। हालांकि, वहां के इंजीनियर्स ने कुछ वक्त पहले इसका अनोखा हल निकाला। इंजीनियर्स ने कुछ शीशे की मदद से 'नया सूरज' ही बना डाला।
इसे पहाड़ी पर इस तरह से लगाया गया है कि वह धूप को शहर तक पहुंचाता है और ये खुद एक सूरज के जैसे लगता है। इसकी रोशनी सीधे टाउन स्कवायर पर पड़ती है जिस कारण से दिन के समय रोज यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा रहती है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए ऐसी और जगहें...

नॉर्वे की फोटो।
नॉर्वे की फोटो।



कनाडा
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश अर्से तक बर्फ से ढका रहता है। हालांकि यहां के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है। 


आइसलैंड 
ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। 




अलास्का 
अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। यहां मई से जुलाई के बीच करीब 1440 घंटे का एक ही दिन होता है। उस दौरान सूरज डूबता ही नहीं। 


फिनलैंड 
हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है।

Share your whatsapp friends


Cancel Reply

Blog Archive

Powered by Blogger.

About Me

My photo
I am Astrologer my friends please Read a website and comment your questions