यह कुआं इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थिति है। स्थानीय लोग इस कुएं को दैत्य का कुआं भी कहते है। बताया जा रहा है कि इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकडियां और जीव सब कुछ पानी में गिरने के कुछ समय बाद पत्थर बन जाते है।
नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता। लोगों का कहना है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए, तो वह भी पत्थर में बदल जाएंगे। हालांकि, इसका रहस्य अब भी अनसुलझा है।
एडवेंचर ट्रिप पर आने वाले लोग यहां अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं। यहां आज भी 18वीं सदी के विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें देखने को मिलती हैं।
टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी ये चीजें अब पूरी तरह से पत्थर में बदल चुकी हैं। अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं,
ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है। हालांकि लोग इसे सामान्य कुआं नहीं मानते हैं।
Like Facebook Page

Post a Comment