डरावनी झील, इसे छूते ही पत्थर बन जाते हैं लोग, तस्वीरें डरा देंगी

राजा मिडास की कहानी आपको याद है कि वह जिस चीज़ को भी छूता था वो सोने की बन जाती थी।  लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं ऐसी झील जिसके पानी को छूते सब कुछ बन जाता है पत्थर।

उत्तरी तंजानिया में नेट्रान नामक झील दुनिया में अपने अनोखे पानी के लिए जानी जाती है। फोटोग्राफर निक ब्रांड्ट ने इस बात का खुलासा अपनी किताब 'Across the Ravaged Land' में किया। ब्रांड्ट ने बताया कि जब वह इस झील के किनारे पंहुचे तो वहां दृश्य ने उन्हें चौंका दिया। झील के किनारे जगह-जगह पशु-पक्षियों के स्टैच्यू नजर आए। वे स्टैच्यू असली मृत पक्षियों के थे।

कोई नहीं जानता है कि ये पशु-पक्षी कैसे मरे। लेकिन वहीं लेक के अत्यधिक रिफ्लेक्टिव नेचर ने उन्हें भ्रमित किया जिसके कारण वे सब पानी में गिर गए। दरअसल झील के पानी में जाने वाले जानवर और पशु-पक्षी कुछ ही देर में कैल्सिफाइड होकर पत्थर बन जाते हैं।

पानी में नमक और सोडा की मात्रा बहुत ही ज्यादा है, इतनी ज्यादा कि इसने मेरी कोडक फिल्म बॉक्स की स्याही को कुछ ही सेकंड में जमा दिया। पानी में सोडा और नमक की ज्यादा मात्रा इन पक्षियों के मृत शरीर को सुरक्षित रखती है।

सारे  प्राणी calcification के कारण चट्टान की तरह मजबूत हो चुके थे इसलिए बेहतर फोटो लेने के लिए हम उनमे किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते थे इसलिए फोटो लेने  के लिए हमने उन्हें वैसी ही अवस्था में पेड़ों और चट्टानों पर रख दिया। इन पक्षियों के फोटो का कलेक्शन ब्रांड्ट ने अपनी नई किताब 'Across the Ravaged Land' में पेश किया है। यह किताब उस फोटोग्राफी डाक्यूमेंट का तीसरा वॉल्यूम है, जिसे निक ने पूर्वी अफ्रीका में जानवरों के गायब होने पर लिखा है।

पानी में अल्कलाइन का स्तर पीएच 9 से पीएच 10.5 है, यानी अमोनिया जितना अल्कलाइन। लेक का तापमान भी 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। पानी में वह तत्व भी पाया गया जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते थे।





Share your whatsapp friends



Home Page
Download Android App (.apk)
 Available for Download


Facebook
Create your Like
                                                                                                
                                                                                                
                                                                                                
                                                                                                

0 comments :

Post a Comment

Cancel Reply

Blog Archive

Powered by Blogger.

About Me

My photo
I am Astrologer my friends please Read a website and comment your questions