बिना बिजली के भी घर पर चार्ज कर सकते हैं अपना फोन, ट्राय करें ये TRICK

गैजेट डेस्क। आज-कल बैंकिंग से लेकर कॉलिंग तक सारा काम स्मार्टफोन पर ही होने लगा है। ऐसे में इसे फोन बार बार चार्ज करना ही पड़ता है। सोचिए, कभी ऐसी सिचुएशन आ जाए जब दिन भर बिजली गुल हो और फोन न चार्ज होने से आपके कई काम रुक जाएं। ऐसा आपके साथ न हो इसलिए हम बता रहे हैं बिना इलेक्ट्रिसिटी के फोन चार्ज करने का तरीका। फॉलो करें ये प्रोसेस...

जरूरी सामान- 

> 9 वोल्ट बैटरी
> USB केबल
> 1 OTG केबल (इसमें से माइक्रो USB कनेक्टर को काट कर अलग कर दें।) 

अब अगर बिजली नहीं है और आपको फोन चार्ज करना जरूरी हो गया है तो इस आसान तरीके से आप फोन चार्ज कर सकते हैं। 

कैसे करें- 
 
- सबसे पहले फोन को USB से कनेक्ट करें।
- अब USB के फीमेल कनेक्टर को OTG केबल से कनेक्ट करें।
- OTG केबल के कटे हुए हिस्से में 2 तार दिखाई देंगे। अब इन दोनों तारों को बैटरी से कनेक्ट करें। 
- ऐसा करते ही आपका स्मार्टफोन चार्ज होने लगेगा। 
 
 
नोट: ये ट्रिक उन स्मार्टफोन्स पर काम करेगा जो OTG केबल सपोर्ट करते हों। 
 
 
 
बिना इलेक्ट्रिसिटी के फोन चार्ज करने वाला पोर्टेबल चार्जर बनाने के लिए आगे की स्लाइड्स पर पर क्लिक करें...


चार्जर बनाने के लिए जरूरी जरूरी पार्ट्स-
 
1. USB फीमेल कनेक्टर (USB Female Connector)
2. वोल्टेज रेगुलेटर IC - 7805 (Voltage Regulator IC- 7805)
3. 5mm रेड LED (5mm red LED)
4. 404 ohms रजिस्टर (407 Ohms Resistor)
5. 9 वोल्ट बैचरी और कनेक्टर (9V Battery & Connector)
6. 2 बॉटल की ढक्कन (2 Bottle caps)
 
जरूरी टूल्स-

1. चिपकाने के लिए ग्लू
2. शोल्डरिंग आयरन
3. 3 छोटे वायर
4. वायर कटर

स्टेप नंबर 1-

- हमें सबसे पहले बॉटल का एक ढक्कन लेना है।
- शोल्डरिंग अयरन को गर्म करके ढक्कन में एक बड़ा छेद बनाएं। छेद इतना बड़ा हो कि फीमेल कनेक्टन इसमें आराम से फिट हो सके।
- कनेक्टर को बाहर और पिन को ढक्कन के अंदर की तरफ रख के इसे ढक्कन में फिट करें और अच्छे से ग्लू से चिपका दें।
 
स्टेप नंबर 2-

USB फीमेल Connector में 4 पिन होते हैं।
Pin 1- +5V DC
Pin 2- Data
Pin 3- Data
Pin 4- GND
- अब हमें 2 छोटे कटे वायर चाहिए। एक ब्लैक और एक रेड।
- शोल्डरिंग आयरन से रेड वायर को पिन 1 और ब्लैक वायर को पिन 4 से कनेक्ट करें।

स्टेप नंबर 3-

- अब बॉटल का दूसरा ढक्कन लें और शोल्डरिंग आयरन से उसमें एक छेद कर दें।
- अब कनेक्टर लें और उसमें लगे दोनों वायर को ढक्कन के छेद से अंदर डालें।

स्टेप नंबर 4-
 
- अब वोल्टेज रेगुलेटर IC लें। इसके पिन को काट कर छोटा कर दें।
- शोल्डरिंग आयरन से कनेक्टर के एक वायर को रेगुलेटर IC के पहले पिन से जोड़ें और दूसरे वायर को दूसरे पिन से।

स्टेप नंबर 5-
 
- अब आपको फिर से USB फीमेल Connector की जरूरत पड़ेगी।
- USB फीमेल Connector में लगे ब्लैक वायर को रेगुलेटर IC से जुड़े ब्लैक वायर से जोड़ दें।
- USB फीमेल Connector में लगे रेड वायर को रेगुलेटर IC के तीसरे पिन से जोड़ दें। इस काम के लिए सोल्डरिंग आयरन का यूज करें।

स्टेप नंबर 6-

- अब आपको जरुरत पड़ेगी 407 Ohms रजिस्टर की।
- दोनों तरफ से इसके तार काट कर छोटा कर दें।
- अब इसके एक तार को रेगुलेटर IC के फर्स्ट पिन से जोड़ें (जिससे कनेक्टर का रेड वायर जुड़ा हुआ है।)
- इसके दूसरे तार को रेड LED के एक तार से जोड़ दें।

स्टेप नंबर 7-
 
- अब आपको एक और ब्लैक वायर की जरूरत पड़ेगी।
- इस वायर का एक छोर रेड LED से जोड़ें और दूसरा IC के बीच वाले पिन से कनेक्ट करें।

स्टेप नंबर 8-

- अब इन सभी कनेक्शन्स को ग्लू से चिपका दें।
- वोल्टेज रेगुलेटर IC को ग्लू से ढक्कन के अंदर चिपका दें।
- एक ढक्कन में शोल्डरिंग आयरन से छोटा छेट करके रेड LED फिट कर दें।
- अब दोनों ढक्कनों को आपस में चिपका दें।
- कनेक्टर को ढक्कन के ऊपर चिपका दें।

स्टेप नंबर 9-
 
- अब 9 वोल्ट की बैटर और USB लें।
- USB को फोन से और USB फीमेल नेक्टट से कनेक्ट कर दें।
- 9 वोल्ट बैटरी को ढक्कन पर चिपके कनेक्टर से कनेक्ट करें। आपका फोन चार्ज होने लगेगा।

Share your whatsapp friends



Home Page
Download Android App (.apk)
 Available for Download


Facebook
Create your Like
                                                                                                
                                                                                                
                                                                                                
                                                                                                

0 comments :

Post a Comment

Cancel Reply

Blog Archive

Powered by Blogger.

About Me

My photo
I am Astrologer my friends please Read a website and comment your questions