किसी से खून तो किसी से निकलती है आग, ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब वाटरफॉल्स

दुनिया में अजीबोगरीब चीजों की भरमार है। विचित्र नदियां, विचित्र जीव और विचित्र तरह के पेड़-पौधों के साथ ही दुनिया में कई विचित्र झरने हैं। किसी ने आग निकलने का आभास होता है तो किसी से खून। कोई हजारों फुट की ऊंचाई से गिरता है तो कोई समुद्र के अंदर। ऐसे ही 10 विचित्र प्रकार के झरनों के बारे में हम बताने जा रहे हैं। इस झरने से निकलती आग की लपटें...

1. होर्सटेल फॉल, कैलिफोर्निया 
यह झरना कैपिटेन माउंटेन से 1560 ऊपर से गिरता है। विंटर और स्प्रिंग सीजन में इसका बहाव तेज हो जाता है। फरवरी के आखिरी दो हफ्ते में यह झरना रंग बदल लेता है। यह होर्सटेल फॉल से फायर फॉल में बदल जाता है। जैसे ही रात होती है यह झरना लाल रंग का हो जाता है इसको देखकर ऐसा लगता है जैसे इससे आग की लपटें निकल रही हैं। 
आगे की स्लाइड्स पर जानिए ऐसी ही अन्य अजीबोगरीब वाटरफॉल्स के बारे मेें...




2. कैमरॉन फॉल्स, कनाडा
कैमरॉन फॉल कनाडा के अल्बर्टा में है। अगर आप जून में इस झरने को देखने जाते हैं तो यह पिंक कलर में मिलेगा। स्प्रिंग में यहां मूसलाधार बारिश होती है। इससे एक विशेष प्रकार का पदार्थ जिसे एग्रीलाइट कहते हैं इसके पानी मिल जाता है। जिससे जब सूरज की रोशनी इस पर पड़ती है तो यह पिंक रंग का दिखाई देता है।


3. ब्लड फॉल, अंर्टाकटिका
अंर्टाकटिका की ड्राई वैली में यह 5 स्टोरी बिल्डिंग जितना बड़ा रेड वाटरफॉल है। रियल में इसमें खून नहीं बहता है। ऑक्सीजन, आइस, आयरन के कैमिकल रिएक्शन के कारण इसमें लाल रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। इसलिए इसका नाम ब्लड फॉल पड़ गया है। 


4. पामुकक्ले वाटरफॉल, तुर्की 
तुर्की में पामुकक्ले का मतलब रूई का महल होता है। यह तुर्की के साउथवेस्ट में स्थित है। 1970 में इसे UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर जगह दी थी। यह झरना 8860 फीट लंबा, 1970 फीट चौड़ा और 525 ऊंचा है। यह कार्बोनेट मिनरल्स के कारण बनने वाली टेरेस के कारण फेमस है। इसमें चट्टानों के ऊपर एक टेरेस बन जाती है। यह पुराने समय में बाथिंग स्पॉट हुआ करता था। 


5. डेविल केटल फॉल्स, ग्रांड मेरिस
यह झरना लेक सुपीरियर झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है। यह वाटरफॉल एक तरफ से नदी में गिरता है तो दूसरी तरफ यह पहाड़ के अंदर चला जाता है। किसी को नहीं पाता यह पानी कहां जाता है। रिसर्च इसका पता लगाने में लगे हैं लेकिन आज तक इसका पता नहीं चल पाया है। 


6. रूबी फॉल्स, टेनेसी
 यह वाटरफॉल अमेरिका का सबसे गहरा वाटरफॉल माना जाता है। हर साल यहां 4 लाख से अधिक विजिटर्स आते हैं। यह सुरंग की तरह दिखाई देता है।  इस 145 फीट के वाटर फॉल का नाम रूबी लेमबर्ट इसकी खोज करने वाली महिला के नाम पर पड़़ा है। इसके पानी में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। 


7. फॉग वाटरफॉल, आईसलैण्ड 
फॉग वाटरफॉल चट्टानों के बीच से बहता है। इसकी फोटोज 2015 में आईस कलैण्डर के लिए कैप्चर की गई थी। इन फोटोज में इस झरने के चारों ओर फॉग नजर आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे फॉग का बनना टेम्परेचर इनवर्जन के कारण होता है। 


8. होरिजोनटल फॉल्स, ऑस्ट्रेलिया
दुनिया में सिर्फ दो होरिजोनटल वाटर फॉल्स हैं। दोनों ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्थित हैं। पहाड़ों के बीच इस वाटरफॉल में पानी हवा के तेज बहाव से आगे बढ़ता है। इससे वाटरफॉल्स की हाइट टेम्परेरेरी 5 मीटर बढ़ जाती  है।   


9. बिगार वाटरफॉल, रोमानिया
रोमानिया में स्थित इस झरने का कोई विशेष फ्लो या साइज नहीं है। लेकिन इसका शेप और लोकेशन  अनोखा है। यह चट्टान और दलदल से घिरा हुआ है। झरना भूमध्य रेखा और उत्तरी ध्रुव के बीच 45 समानांतर में स्थित है, और दुनिया में सबसे अनूठी झरने में से एक है।


10. अंडरवाटर वाटरफॉल, मॉरिशस
पानी के अंदर झरना होना संभव नहीं है। मॉरिशस महासागर में ऐसा वाटरफॉल होने का अहसास होता है। यह बालू और गाद की वजह से होता है। यह झरना काफी गहराई में नजर आता है।

Gossips
Home Page
Download Android App (.apk)
 Available for Download

किसी से खून तो किसी से निकलती है आग, ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब वाटरफॉल्स
किसी से खून तो किसी से निकलती है आग, ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब वाटरफॉल्स





PHOTOS: दुनिया की सबसे बड़ी रहस्यमय गुफा, जानिए क्या है अजीब ?
 PHOTOS: दुनिया की सबसे बड़ी रहस्यमय गुफा, जानिए क्या है अजीब ?

OMG! महिला का पैर काटने पर फिर उग जाता है....
OMG! महिला का पैर काटने पर फिर उग जाता है....




1 comments :

We have given you great information, we hope that you will continue to provide such information even further. Read More...Duniya Ke Rahasyamay Darwaje दुनिया के रहस्यमय दरवाजे

Post a Comment

Cancel Reply

Blog Archive

Powered by Blogger.

About Me

My photo
I am Astrologer my friends please Read a website and comment your questions